शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

बड़ी इलायची के फायदे - Kali elaichi advantages in hindi

बड़ी इलायची के फायदे - Kali elaichi advantages in hindi

छोटी इलायची के फायदे की तरह ही बड़ी इलायची के फायदों (Kali elaichi advantages in hindi) की लिस्ट भी काफी बड़ी है। इसका इस्तेमाल मुख्य रुप से मसाले के रुप में किया जाता है। आइये इसके कुछ प्रमुख फायदों के बारे में जानते हैं।
1- दिल को स्वस्थ रखने में मदद (Cardamom for Heart health):
काली इलायची में ऐसे गुण होते हैं जो ह्रदय गति को नियंत्रित रखते हैं जिस वजह से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। इसके अलावा ये खून के थक्के बनने से रोकती है। कुल मिलाकर इसके नियमित सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
2- मुंह के संक्रमण और दांत दर्द से आराम (Cardamom for Oral health) :
अगर आप अक्सर मुंह में इन्फेक्शन या दांतों के दर्द से परेशान रहते हैं तो ऐसे में बड़ी इलायची आपके लिए एक कारगर औषधि साबित हो सकती है। इसको खाने से दाँतों और मसूड़ों का संक्रमण जल्दी ठीक होता है और दांतों के दर्द से आराम मिलता है। यह बेहतर तरीके से मुंह की देखभाल करती है।
3- मूत्र संबंधी रोगों में उपयोगी (Cardamom for UTI ) :
बड़ी इलायची में डायूरेटिक गुण होते हैं जिस वजह से यह मूत्र संबंधी रोगों जैसे कि मूत्र में जलन, मूत्र मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) आदि समस्याओं में आराम पहुंचाती है। अपने इन्हीं गुणों की वजह से यह किडनी के लिए भी काफी फायदेमंद रहती है.
बड़ी इलायची की तासीर गर्म होती है। इसलिए बड़ी इलायची के फायदे (Cardamom Health Benefits) हासिल करने के लिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें, ज्यादा मात्रा आपको नुकसान पहुंचा सकती है। खुराक की अधिक जानकारी के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें